Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-14

Ranchi News : एसी कोच से चादर-तौलिया चोरी में रांची देश में दूसरे नंबर पर, रेलवे को करोड़ों का नुकसान

Ranchi News : भारतीय रेलवे की एसी ट्रेनों में यात्रियों को दी जाने वाली चादर, कंबल, तकिया और तौलिया जैसी सुविधाओं की चोरी लगातार बढ़ रही है। एक आरटीआई रिपोर्ट में सामने आया है कि लिनेन आइटम चोरी के मामलों में रांची रेल मंडल देश में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है, जबकि बीकानेर रेल मंडल पहले स्थान पर है।


रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी 2022 से अप्रैल 2026 के बीच रांची रेल मंडल से 9,31,410 लिनेन आइटम या तो चोरी हो गए या क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं बीकानेर रेल मंडल में इस अवधि के दौरान 25.76 लाख लिनेन आइटम गायब होने का रिकॉर्ड दर्ज किया गया।

गरीब रथ और एक्सप्रेस ट्रेनों में सबसे अधिक चोरी

रांची रेल मंडल की सीनियर डीसीएम श्रेया सिंह ने बताया कि सबसे अधिक चोरी के मामले रांची से संचालित ट्रेनों में सामने आए हैं। इनमें रांची-पूर्णिया एक्सप्रेस, रांची-इस्लामपुर एक्सप्रेस और गरीब रथ एक्सप्रेस प्रमुख हैं। इन तीन ट्रेनों में ही करीब 48 प्रतिशत चोरी के मामले दर्ज किए गए हैं।

रेलवे के अनुसार, यह समस्या केवल थर्ड एसी कोच तक सीमित नहीं है। फर्स्ट एसी जैसे प्रीमियम कोचों में सफर करने वाले यात्री भी चादर, तकिया और तौलिया अपने साथ ले जाते पाए गए हैं।

रेलवे ने दी सख्त चेतावनी

रेलवे प्रशासन का कहना है कि लिनेन की चोरी से हर साल करोड़ों रुपये का नुकसान होता है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि रेलवे की संपत्ति अपने साथ ले जाना दंडनीय अपराध है। रेलवे संपत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम के तहत ऐसे मामलों में जुर्माना और जेल, दोनों का प्रावधान है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे रेलवे की संपत्ति को सुरक्षित रखें और यात्रा समाप्त होने पर सभी लिनेन आइटम निर्धारित स्थान पर ही छोड़ें।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !