Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-14

Himanshu Singh Murder Case: हिमांशु सिंह हत्याकांड मामले में नीरज सिंह की जमानत पर सुनवाई, अभियोजन ने किया विरोध

Himanshu Singh Murder Case: करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्याकांड में मंगलवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) की अदालत में भाजपा नेता एवं डीडी बार के संचालक नीरज सिंह की जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई.

सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने अदालत में कहा कि नीरज सिंह के खिलाफ किसी तरह का सीधा आरोप नहीं है. वहीं अभियोजन पक्ष ने पुलिस रिपोर्ट का हवाला देते हुए जमानत अर्जी का विरोध किया.

बताते चले कि हिमांशु सिंह हत्याकांड में नीरज सिंह को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया था. तीन दिनों की पुलिस रिमांड के बाद सोमवार को उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.



गौरतलब है कि 27 जून की रात हिमांशु सिंह की अपराधियों ने पुलिस गाड़ी से खींचकर चापड़ से हमला कर हत्या कर दी थी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !