Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-25

Statue Unveiled Ichagarh: ईचागढ़ में दिवंगत नेता सुधीर महतो की प्रतिमा का अनावरण

चांडिल : ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के तुता पंचायत अंतर्गत झाड़ूआ मोड़ पर बुधवार को झारखंड के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. सुधीर महतो की 69वीं जयंती पर उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन उनकी धर्मपत्नी एवं ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने फीता काटकर व दीप जलाकर विधिव

इस मौके पर विधायक सविता महतो ने कहा कि दिवंगत सुधीर महतो के अधूरे सपनों को साकार करने में ईचागढ़ की जनता ने जो विश्वास व समर्थन दिखाया है, वह अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि वे हर परिस्थिति में क्षेत्र की जनता के साथ खड़ी रहेंगी। ईचागढ़ में स्व. सुधीर महतो की प्रतिमा लगाए जाने की लंबे समय से मांग थी, जिसे आज जनता के सहयोग से पूरा किया गया है। साथ ही उन्होंने ईचागढ़ की जनता से दो बार आशीर्वाद मिलने पर उनका आभार व्यक्त किया।

विधायक सविता महतो ने जानकारी दी कि ईचागढ़ में एक नए डिग्री कॉलेज की स्थापना की स्वीकृति मिल चुकी है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा, जिससे स्थानीय छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा का अवसर मिलेगा।

भूमि दाता को किया गया सम्मानित स्व. सुधीर महतो की प्रतिमा स्थापना हेतु भूमि दान करने वाले राजेंद्र नाथ गोप को विधायक सविता महतो व उनकी पुत्री स्नेहा महतो ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सविता महतो ने कहा कि उनके दिवंगत पति के प्रति लोगों का स्नेह और श्रद्धा आज भी उतनी ही गहरी है। उन्होंने गोप परिवार के प्रति आभार प्रकट किया।

अनावरण समारोह में उपस्थित गणमान्य इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मामा व झामुमो केंद्रीय सदस्य चारुचांद किस्कु, काबलु महतो, झामुमो नेता ओमप्रकाश लायेक, विधायक की बेटी स्नेहा महतो, प्रखंड अध्यक्ष नीताई ऊरांव, कृष्णा किशोर महतो, कित्तीवास महतो, अमित सिन्हा, संजय महतो, अघोर महतो, नरेन गोप, सपन सिंहदेव, मधु गोप, राहुल वर्मा, शंकर लायेक, मंत्री महतो, समर भुईंया, श्रीकांत महतो, मिलन तंतुवाई, पशुपति बागची, युगल किशोर महतो, रामेश्वर ऊरांव, पंचान्न पातर, भीष्देव महतो, सुर्जन स्वासी, रमेश चंद्र रवानी, भोलानाथ दास, दिवाकर गोप, बैजेंद्र नाथ महतो, मोहनलाल महतो, मीतन चंद्र महतो, प्रभात महतो, उपेन चंद्र महतो, इंद्रजीत महतो, युधिष्ठिर मांझी, निरंजन महतो सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित थे।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !