Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-12

Palamu Crime News: पलामू में चोरी का खुलासा, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, IPhone-13, लैपटॉप और बाइक बरामद

Palamu: पलामू जिले में चोरी की एक वारदात का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शहर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को दबोचा और उनके कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच के दौरान मिले इनपुट के आधार पर छापेमारी की गई। इस दौरान शहर थाना क्षेत्र के रहने वाले 23 वर्षीय मोहित कुमार और 25 वर्षीय राधे डोम को गिरफ्तार किया गया। दोनों पर चोरी की घटना में शामिल होने का आरोप है।

कीमती सामान और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद
गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किया गया iPhone-13, डेल कंपनी का लैपटॉप तथा घटना को अंजाम देने में इस्तेमाल की गई सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त कर ली है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों से अन्य संभावित आपराधिक मामलों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !