Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-24

BJP MP Raised His Hand On The GM: झारखण्ड के दबंग भाजपा सांसद की दबंगई, पुलिस के सामने आउट सोर्सिंग कंपनी के GM पर उठाया हाथ

BJP MP Raised His Hand On The GM: झारखण्ड के भाजपा से धनबाद सांसद की दबंगई आज देखने को मिला,धनबाद सांसद ढुल्लु महतो खरखरी कोलियरी क्षेत्र स्थित हिलटॉप एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड की आउटसोर्सिंग परियोजना को लेकर बीसीसीएल एरिया-3 के जीएम कार्यालय में एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई गई।
बैठक में धनबाद सांसद ढूलु महतो, हिलटॉप आउटसोर्सिंग के जीएम कौशल पांडेय, बीसीसीएल एरिया-3 के जीएम सुधारक प्रसाद, बाघमारा डीएसपी पुरषोत्तम सिंह समेत पुलिस और अन्य अधिकारी मौजूद थे। बैठक की शुरुआत में ही सांसद ढूलु महतो का रुख आक्रामक हो गया। उन्होंने आउटसोर्सिंग कंपनी के जीएम कौशल पांडेय को अपशब्द कहे और धमकाते हुए बोले, "मारेंगे चड़ाक करके, मुँह फोड़ देंगे।
जब जीएम ने शांति से कहा कि “आप बदतमीजी मत कीजिए,” तो ढूलु महतो ने एक बार फिर अपशब्दों की बौछार कर दी और हाथ उठाने की भी कोशिश की। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान बाघमारा डीएसपी पुरषोत्तम सिंह मूकदर्शक बने सोफे पर बैठे रहे। स्थिति बिगड़ती देख कतरास थाना प्रभारी को बीच-बचाव के लिए हस्तक्षेप करना पड़ा।


इतना ही नहीं, बैठक के दौरान मौजूद ढूलु महतो के एक समर्थक ने पत्रकारों को वीडियो बंद करने की धमकी दी। एक स्थानीय अखबार के पत्रकार का मोबाइल भी छीन लिया गया और अन्य कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि सभी पत्रकारों के मोबाइल से वीडियो डिलीट कर दिए जाएं। यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में दर्ज हो गया है। घटना के बाद जीएम कौशल पांडेय और सभी पत्रकार कार्यालय से बाहर निकल गए।
 सांसद ढूलु महतो की यह शैली कोई नई नहीं है, लेकिन इस बार उन्होंने सभी मर्यादाओं की सीमाएं लांघ दी हैं। अब जनता यह सोचने को मजबूर है कि जब कानून व्यवस्था के रखवाले ही मूकदर्शक बने रहें, तो आम जनता अपनी सुरक्षा की उम्मीद किससे करे?
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !