Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-24

Parsudih Jamshedpur: जमशेदपुर के परसुडीह स्थित करनडीह चौक पर लोकतांत्रिक क्रांति मोर्चा ने मांडू विधायक निर्मल महतो का पुतला फूंका

Parsudih Jamshedpur: जमशेदपुर के परसुडीह स्थित करनडीह चौक पर आज झारखंड लोकतांत्रिक क्रांति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मांडू विधायक निर्मल महतो का पुतला फूंका।

आरोप है कि विधायक ने सोशल मीडिया पर डुमरी विधायक  जयराम कुमार महतो के खिलाफ आपत्तिजनक और अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया, जिससे न सिर्फ उनका मान-सम्मान आहत हुआ, बल्कि राजनीतिक माहौल को भी बिगाड़ने की कोशिश की गई गणपति करवा जिला महामंत्री ने कहा 

हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं।
एक जनप्रतिनिधि को शोभा नहीं देता कि वह इस तरह की भाषा का प्रयोग करे। हमने इसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है और न्याय की मांग कर रहे हैं विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व झारखंड लोकतांत्रिक क्रांति मोर्चा के जिला महामंत्री गणपति करवा ने किया।
इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष दीपक महतो, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष सुलोचना महतो, युवा नगर अध्यक्ष रवि मुखी, नरान सोरेन, सिकंदर खान, जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष जशप्रित सिंह, नगर संगठन सचिव अनित महतो समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !