Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-24

Bistupur Sarathi Organization: बिष्टुपुर में “ सारथी ” संस्था द्वारा एक भव्य हस्तशिल्प सेल का आयोजन

Bistupur Sarathi Organization: बिष्टुपुर में “ सारथी ” संस्था द्वारा एक भव्य हस्तशिल्प सेल का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं द्वारा तैयार की गई कई आकर्षक और उपयोगी वस्तुएँ प्रदर्शित की गईं। इस सेल में फाली-फूस, चूड़ियाँ, हस्तनिर्मित बैग, मोती से बने हार व बैग, और अन्य अनेक प्रकार की सुंदर हस्तकला वस्तुएँ रखी गई थीं, जिन्हें महिलाओं ने स्वयं मिलकर बनाया है।
इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके अंदर छिपी प्रतिभा को एक मंच प्रदान करना है। सेल को लोगों से अत्यंत सराहना मिली और इसका परिणाम बहुत ही उत्साहवर्धक रहा।
संस्था का प्रयास है कि आने वाले समय में मधुबनी पेंटिंग, चूड़ी निर्माण, हार व कान की डिजाइनिंग जैसे कई हस्तशिल्प कार्यों का प्रशिक्षण देकर महिलाओं को स्वावलंबी बनाया जाए। इस पहल से जुड़कर महिलाएँ न केवल आर्थिक रूप से सशक्त बनेंगी, बल्कि समाज में भी एक नई पहचान स्थापित कर सकेंगी।
“ सारथी ” की यह कोशिश है कि हर महिला अपने हुनर को पहचान सके और अपने पैरों पर खड़ा होकर आत्मनिर्भर भारत की ओर एक मजबूत कदम बढ़ा सके। सारथी की अध्यक्ष पुजा अग्रवाल , मोनू , आसीस , विजय अग्रवाल ,संगीता ,सुशांत,दीपक, मोनू आदि लोग
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !