Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-24

Ichagarh BJP Protest: ईचागढ़ के कार्यालयों के समक्ष भाजपा कार्यकर्ताओं का हेमंत सरकार के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन

चांडिल : झारखंड सरकार की नीतियों और प्रशासनिक अनियमितताओं के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने राज्यभर के 264 प्रखंडों में एक साथ विरोध प्रदर्शन किया। ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चांडिल, नीमडीह, ईचागढ़ और कुकड़ू प्रखंड कार्यालयों के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।


चांडिल प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सामने हुए प्रदर्शन की अगुवाई भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रभात पोद्दार, मोतीलाल कुंभकार और महेश कर्मकार ने की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने राज्य की हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा।

प्रदर्शन के उपरांत जिला अध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी उदय सिंहदेव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आमजन की समस्याओं से जुड़ा मांगपत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा, जो उपायुक्त के नाम संबोधित था।

भाजपा नेता पप्पू वर्मा ने जनसभा को संबोधित करते हुए बताया कि राज्य से लेकर स्थानीय स्तर तक जनता अनेक परेशानियों का सामना कर रही है। उन्होंने विशेष रूप से चांडिल-कांड्रा मुख्य मार्ग की जर्जर हालत का जिक्र करते हुए कहा कि इस सड़क से गुजरना अब खतरनाक हो गया है। साथ ही, पेंशन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी और जमीन म्यूटेशन में हो रही देरी पर भी नाराजगी जताई।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ, तो भाजपा आंदोलन को और भी तेज करेगी।

इस मौके पर भाजपा नेता महेश कुंडू, खुदी सिंह सरदार, राकेश मिश्रा, युधिष्ठिर महतो, दिलीप महतो, दिवाकर सिंह, आकाश महतो, जगदीश महतो, चुनु साव, सोमेन मोदक समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !