Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-07

Ranchi News: टेक्नोलॉजी और सूझबूझ के आगे बेबस हुए बदमाश, रांची में मोबाइल छीनकर भाग रहे स्नेचर को पीड़ित परिवार ने दबोचा

Ranchi News: राजधानी रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित जयपाल सिंह स्टेडियम के पास हुई मोबाइल छिनतई की घटना में पीड़ित परिवार की सूझबूझ और तकनीक के सही इस्तेमाल से छीना गया मोबाइल बरामद हो गया। इतना ही नहीं, परिवार ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले भी कर दिया, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। 


बेटे की सूझबूझ से मिनटों में मिला छीना गया मोबाइल

घटना के अनुसार, संजय दरगड़ जयपाल सिंह स्टेडियम के पास अपनी बाइक पर बैठे थे। तभी एक युवक ने उन्हें धक्का देकर उनका मोबाइल छीन लिया और फरार हो गया। घर पहुंचने पर संजय ने पूरी घटना परिजनों को बताई। इसके बाद उनके बेटे राधेय दरगड़ ने लैपटॉप में पहले से इंस्टॉल मोबाइल ट्रैकर ऐप की मदद से फोन की लोकेशन ट्रैक की।


मोबाइल संग पकड़ा गया स्नैचर, दो साथी फरार

मोबाइल की लोकेशन प्लाजा चौक स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास मिली। परिवार के सदस्य तुरंत वहां पहुंचे और मोबाइल इस्तेमाल कर रहे युवक की पहचान कर उसे पकड़ लिया। इस दौरान हल्की झड़प भी हुई, लेकिन परिवार ने साहस दिखाते हुए आरोपी को मोबाइल सहित अपने कब्जे में ले लिया। हालांकि उसके दो साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए।


आरोपी से पूछताछ जारी, फरार साथियों की तलाश तेज

पकड़े गए युवक ने पूछताछ में अपना नाम मो. अफताब, पिता मो. जावेद और आर्किड अस्पताल के पास का निवासी बताया। सूचना मिलने पर लालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी के साथ बरामद मोबाइल को कोतवाली थाना भेज दिया। संजय दरगड़ की तबीयत खराब होने के कारण उनके भाई अजय दरगड़ ने लिखित शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर फरार साथियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !