Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-15

Tatanagar Railway Station Redevelopment: जून से शुरू होगा टाटानगर रेलवे स्टेशन का रीडेवलपमेंट, डीआरएम ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

Meta Description

जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन के रीडेवलपमेंट का कार्य जून महीने से शुरू किया जाएगा। इसको लेकर डीआरएम तरुण हुरिया ने सोमवार को रेलवे गेस्ट हाउस में रेलवे के सभी विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों में आने वाली संभावित बाधाओं और उनके समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई।

 
डीआरएम ने बैठक के बाद खुद लोको विद्युत शेड, ट्रेनिंग सेंटर समेत उन सभी क्षेत्रों का निरीक्षण किया जहां रीडेवलपमेंट का कार्य प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि टाटानगर एक प्रमुख स्टेशन है जहां से विभिन्न राज्यों के लिए ट्रेनें संचालित होती हैं, इसलिए रीडेवलपमेंट के दौरान संचालन में कोई बाधा न आए, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
 
डीआरएम तरुण हुरिया ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि टाटानगर स्टेशन के पुनर्विकास को लेकर व्यापक तैयारी की जा रही है। स्टेशन के सुगम संचालन, यात्रियों की सुविधाओं और गुड्स ट्रेनों की आवाजाही में आने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए भी चर्चा की गई। उन्होंने यह भी कहा कि रीडेवलपमेंट के दौरान किसी भी विभागीय कार्य में व्यवधान न हो, इसके लिए समन्वय बनाकर कार्य किया जाएगा।
 
स्टेशन के रीडेवलपमेंट के तहत यात्री सुविधाओं में सुधार, स्टेशन परिसर का आधुनिकरण, ट्रेनों के संचालन में दक्षता और यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाने जैसे कई पहलुओं पर काम किया जाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !