Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-15

Jamshedpur: अंबेडकर जयंती पर जन विकास मंच का शुभारंभ, सौरभ विष्णु ने की जन आंदोलन और समिति विस्तार की घोषणा

Meta Description

जमशेदपुर: नव निर्मित समिति जन विकास मंच (JVM) की ओर से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस आयोजन का नेतृत्व सौरभ विष्णु ने किया, जिन्होंने इस अवसर पर जन सरोकारों से जुड़े अहम मुद्दों को उठाया और जन विकास समिति (JVM) के औपचारिक विस्तार की भी घोषणा की।

सौरभ विष्णु ने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जन विकास मंच इस मुद्दे को लेकर जोरदार आंदोलन करेगा और जनता को उसका हक दिलाने का कार्य करेगा। उन्होंने विशेष तौर पर मानगो में पानी की गंभीर समस्या और नगर निगम चुनाव न होने की वजह से लोकतांत्रिक ढांचे पर पड़ रहे असर की ओर ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि शहर में ब्यूरोक्रेसी का राज लोकतंत्र के हित में नहीं है।
सौरभ विष्णु ने डॉ. अंबेडकर को याद करते हुए कहा कि उन्होंने संविधान में आम जनता के अधिकारों की रक्षा की नींव रखी, और हम उनके रास्ते पर चलकर लोगों को जागरूक करेंगे ताकि वे अपने हक को जान सकें और उसके लिए लड़ सकें।
 
इस मौके पर जन विकास समिति (JVM) के औपचारिक गठन की घोषणा की गई, और बताया गया कि आने वाले समय में इस समिति का विस्तार होगा। उन्होंने युवाओं के भटकाव और नशे की ओर बढ़ते रुझान पर चिंता जताई और कहा कि ऐसे युवाओं की काउंसलिंग कर उन्हें मुख्यधारा में वापस लाने का कार्य किया जाएगा।
 
जन विकास मंच के बैनर तले आगामी समय में आम जनता के लिए विभिन्न कार्य किए जाएंगे और हर स्तर पर उनके अधिकारों की रक्षा की जाएगी।
 
इस आयोजन में सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे। प्रमुख रूप से दशरथ चौबे, पूर्व जीएसटी कमिश्नर सीता राम, एबीएम कॉलेज गोलमुरी के प्राचार्य डॉ. पीयूष, महेन्दर मिश्रा, शिव प्रकाश शर्मा, भगवान मिश्रा, मनु धोके, नवीन चन्द, अनिल मुखी, प्रमोद मिश्रा, तिवारी बाबा, दिलीप ओझा, अभय मिश्रा समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया और सभी ने जनहित में कार्य करने का संकल्प लिया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !