Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-06

Latehar News : टोरी ROB पर सियासत तेज, भाजपा ने सरकार पर साधा निशाना, जमीन अधिग्रहण में लापरवाही का आरोप

Latehar News : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने टोरी रेल ओवरब्रिज (ROB) परियोजना को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की लापरवाही के कारण अब तक भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है, जिससे टोरी ROB सहित कई महत्वपूर्ण रेलवे परियोजनाएं लंबित पड़ी हैं।


रविवार को चंदवा में भाजपा द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रतुल शाहदेव ने कहा कि राज्य सरकार केंद्र सरकार की विकास योजनाओं के प्रति गंभीर नहीं है। उनका कहना था कि रेलवे जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए भी समय पर जमीन अधिग्रहण नहीं किया जा रहा, जिसके कारण विकास कार्य बाधित हो रहे हैं।

परियोजना रद्द होने का खतरा, जनता होगी प्रभावित

प्रतुल शाहदेव ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई तो टोरी ROB परियोजना रद्द होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि इसका सीधा नुकसान क्षेत्र की आम जनता को उठाना पड़ेगा।

उन्होंने बताया कि टोरी रेल ओवरब्रिज की मांग लंबे समय से की जा रही है। रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम के कारण कई बार गंभीर मरीज समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाए और जान तक गंवानी पड़ी। प्रतिदिन हजारों यात्री और सैकड़ों वाहन इस फाटक पर जाम की समस्या से जूझते हैं, इसलिए ROB क्षेत्र की सबसे बड़ी जरूरत बन चुका है।

प्रतुल शाहदेव ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार की उदासीनता के कारण परियोजना आगे नहीं बढ़ पा रही है। उन्होंने कहा कि सांसद कालीचरण सिंह और विधायक प्रकाश राम इस परियोजना को बचाने और जल्द निर्माण शुरू कराने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा इस मुद्दे को हर स्तर पर उठाती रहेगी ताकि क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित परियोजना जल्द धरातल पर उतर सके।

प्रेस वार्ता में भाजपा के जिला अध्यक्ष बंशी यादव, जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार दुबे सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !