Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-04

Jamshedpur News: कानून-व्यवस्था को लेकर अलर्ट मोड पर जमशेदपुर पुलिस, गश्त के साथ ड्रिंक एंड ड्राइव पर विशेष निगरानी

Jamshedpur News: जमशेदपुर शहर में बढ़ते अपराध और कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। डीडी बार हिमांशु हत्याकांड के बाद से शहर के सभी थाना क्षेत्रों में शाम से लेकर देर रात तक हाई पेट्रोलिंग की जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ-साथ पुलिस लगातार संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ा रही है, ताकि अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।


ड्रिंक एंड ड्राइव पर पुलिस की सख्ती
शनिवार सुबह शहर के कई प्रमुख स्थानों पर एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। वहीं, रात होते ही सभी थाना क्षेत्रों में ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ सघन जांच अभियान शुरू कर दिया गया है। पुलिस वाहनों की जांच के साथ शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है। इस अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर भी प्रभावी ढंग से नियंत्रण बनाए रखना है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !