Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.

  • 2026-07-04

Dhanbad News: धनबाद सांसद ढुल्लू महतो को विदेशी नंबर से मिली धमकी, गृह मंत्रालय और स्थानीय पुलिस से सुरक्षा व जांच की मांग

Dhanbad News: झारखंड के धनबाद में राजनीतिक और आपराधिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। धनबाद के भाजपा सांसद ढुल्लू महतो को दुबई में बैठे भगोड़े कुख्यात प्रिंस खान ने जान से मारने और रंगदारी की धमकी दी है। शनिवार को धनबाद सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सांसद ने खुद इस सनसनीखेज मामले का खुलासा किया।


विदेशी नंबर से आया धमकी भरा मैसेज
सांसद ढुल्लू महतो ने बताया कि एक विदेशी नंबर से उनके मोबाइल पर धमकी भरा कॉल और मैसेज आया। मैसेज में लिखा था, “सुन ले रे ढुल्लू महतो, मैं प्रिंस खान दुबई से बोल रहा हूं। हमको भी पैसा चाहिए, नहीं तो 24 घंटे में रिजल्ट देंगे। और सुना, कोयला का काम कैसा चल रहा है।” सांसद के मुताबिक पहला कॉल और मैसेज 1 जुलाई को उस समय मिला, जब वह दिल्ली जा रहे थे। इसके बाद शुक्रवार शाम उसी नंबर से दोबारा कॉल आया।

एसएसपी और अमित शाह से की शिकायत
लगातार मिल रही धमकियों के बाद सांसद ने धनबाद के एसएसपी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखित शिकायत भेजकर पूरे मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सके।

अपराधियों के आगे नहीं झुकेंगे:- ढुल्लू महतो
प्रेस कॉन्फ्रेंस में ढुल्लू महतो ने कहा कि यदि राज्य सरकार इच्छाशक्ति दिखाए तो केंद्र सरकार के सहयोग से प्रिंस खान को दुनिया के किसी भी कोने से भारत लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि धनबाद को अपराध मुक्त बनाना उनकी पहली प्राथमिकता है और वह किसी भी अपराधी या रंगदारी के आगे कभी नहीं झुकेंगे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !