Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-04

Jamshedpur News: जमशेदपुर में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस सख्त, साकची बाजार में विशेष जांच के दौरान बड़ी संख्या में चापड़ जब्त

Jamshedpur News: शहर में लगातार बढ़ रही चापड़बाजी और चाकूबाजी की घटनाओं को देखते हुए जमशेदपुर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। शनिवार शाम पुलिस ने साकची बाजार में कई बर्तन दुकानों पर छापेमारी कर बड़ी संख्या में चापड़ जब्त किए। शहर में हथियारों के खुलेआम इस्तेमाल से बढ़ती घटनाओं के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है।


धारदार हथियारों की बिक्री पर पुलिस की सख्ती
पुलिस ने ऐसे सभी दुकानों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है, जहां चापड़ और धारदार हथियारों की खरीद-बिक्री होती है। अभियान के तहत पुलिस लगातार विभिन्न बाजारों में पहुंचकर जांच और कार्रवाई कर रही है। साकची बाजार में हुई इस कार्रवाई से दुकानदारों में भी हड़कंप मच गया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !