Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-04

Tatanagar Train Accident: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से रेलवे ट्रैक पर गिरी महिला, मौके पर ही मौत

Jamshedpur Train Accident: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुए हादसे में एक महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के कासगंज निवासी 41 वर्षीय निशा देवी के रूप में हुई है.

निशा देवी अपने पति मनोज कुमार और तीन बच्चों के साथ कानपुर से संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के एस-5 कोच में टाटानगर पहुंची थीं. ट्रेन के स्टेशन पर रुकने के बाद वह शौचालय जाने के लिए कोच से नीचे उतरी थीं.



बताया गया कि लौटकर ट्रेन में चढ़ते समय उनका संतुलन बिगड़ गया. वह रेलवे ट्रैक पर गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं. हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !