Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-04

Jamshedpur Crime News: आजादनगर में चोरी के सामान के साथ आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur: जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र में चोरी के एक मामले का पुलिस ने जल्द खुलासा करते हुए 19 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से चोरी गया सामान बरामद किया गया है। पूछताछ के दौरान उसने न केवल इस चोरी की घटना में अपनी भूमिका स्वीकार की, बल्कि पहले भी कई चोरी की वारदातों में शामिल होने की बात कबूल की है। मामले में कपाली लिंक रोड निवासी 66 वर्षीय नौशाद आलम ने 3 जुलाई की शाम अपने घर से एसी का कॉपर ट्यूब, बिजली का तार, एक्सटेंशन कॉर्ड समेत अन्य सामान चोरी होने की शिकायत आजादनगर थाना में दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

चोरी के सामान के साथ आरोपी गिरफ्तार
जांच के दौरान पुलिस ने कपाली लिंक रोड स्थित खुशबूनगर निवासी 19 वर्षीय मोहम्मद आमिर को चोरी गए सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने इस चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। पूछताछ के दौरान मोहम्मद आमिर ने पुलिस को बताया कि वह पहले भी मोहल्ले से बर्तन, रसोई का सामान और राशन जैसी वस्तुओं की चोरी करता रहा है। पुलिस के अनुसार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और उसके खिलाफ साकची थाना में भी मामला दर्ज है।

न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी
गिरफ्तार आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की गई। इस कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी चंदन कुमार ने किया। अभियान में पुलिस अधिकारियों के साथ सशस्त्र बल की टीम भी शामिल रही।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !