Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-04

Dhanbad News : निरसा विधायक अरूप चटर्जी को गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम से धमकी, व्हाट्सएप ऑडियो भेजकर मांगी रंगदारी

Dhanbad News : धनबाद जिले के निरसा विधायक अरूप चटर्जी को कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम से व्हाट्सएप ऑडियो संदेश भेजकर रंगदारी मांगने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है। घटना के सामने आने के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। विधायक ने मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।


व्हाट्सएप ऑडियो में रंगदारी की मांग, नहीं मानने पर दी गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी

जानकारी के अनुसार, विधायक के मोबाइल पर आए व्हाट्सएप ऑडियो संदेश में खुद को प्रिंस खान गिरोह से जुड़ा बताते हुए मोटी रकम की मांग की गई। ऑडियो में चेतावनी दी गई कि यदि रंगदारी की मांग पूरी नहीं की गई तो गंभीर अंजाम भुगतने होंगे। धमकी मिलने के बाद विधायक ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने शुरू की जांच, तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर होगी कार्रवाई

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। व्हाट्सएप ऑडियो की तकनीकी जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि संदेश किस मोबाइल नंबर और किस स्थान से भेजा गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि धनबाद और आसपास के इलाकों में प्रिंस खान गिरोह का नाम पहले भी रंगदारी और धमकी के कई मामलों में सामने आ चुका है। इस ताजा घटना के बाद जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !