Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-03

Shravani Mela Special Train 2026: श्रावणी मेला में हावड़ा से नटेसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जसीडीह और राजगीर होकर जाएगी

Howrah Natesar Shravani Mela Special: श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम और राजगीर-नालंदा जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है. हावड़ा और नटेसर के बीच श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन 5 जुलाई से 30 सितंबर 2026 तक किया जाएगा. यह ट्रेन जसीडीह, झाझा, किउल, शेखपुरा, अस्थावां, बिहार शरीफ, नालंदा और राजगीर के रास्ते चलेगी.

रेलवे के अनुसार, इस विशेष ट्रेन के परिचालन से श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों को जसीडीह पहुंचने और राजगीर-नालंदा क्षेत्र की यात्रा में सुविधा मिलेगी. ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे.

18 कोच के साथ चलेगी मेला स्पेशल
गाड़ी संख्या 03001/03002 हावड़ा-नटेसर-हावड़ा श्रावणी मेला स्पेशल में एक एसी-3 कोच, सात स्लीपर कोच, आठ सामान्य श्रेणी के कोच और दो एसएलआर यानी गार्ड सह लगेज कोच शामिल रहेंगे. रेलवे ने श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए यह व्यवस्था की है.

हावड़ा से नटेसर जाने का समय
गाड़ी संख्या 03001 हावड़ा-नटेसर श्रावणी मेला स्पेशल 5 जुलाई से 29 सितंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार, मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी. ट्रेन रात 11:50 बजे हावड़ा से रवाना होगी.

यह ट्रेन अगले दिन सुबह 5:10 बजे जसीडीह पहुंचेगी. इसके बाद सुबह 8:10 बजे किउल, 8:45 बजे शेखपुरा, 9:25 बजे अस्थावां, 9:50 बजे बिहार शरीफ, 10:40 बजे नालंदा और 11:05 बजे राजगीर पहुंचेगी. ट्रेन दोपहर 12 बजे नटेसर पहुंचेगी.

नटेसर से हावड़ा वापसी का शेड्यूल
वापसी में गाड़ी संख्या 03002 नटेसर-हावड़ा श्रावणी मेला स्पेशल 6 जुलाई से 30 सितंबर 2026 तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार को चलेगी. ट्रेन दोपहर 1 बजे नटेसर से रवाना होगी.



यह ट्रेन 1:20 बजे राजगीर, 1:43 बजे नालंदा, 2:05 बजे बिहार शरीफ, 2:55 बजे अस्थावां, शाम 4:03 बजे शेखपुरा, 5:10 बजे किउल और रात 8:25 बजे जसीडीह पहुंचेगी. इसके बाद ट्रेन अगले दिन सुबह 4:30 बजे हावड़ा पहुंचेगी.

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए फैसला
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, श्रावणी मेला के दौरान जसीडीह और बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है. ऐसे में इस विशेष ट्रेन से यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !