Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-03

Bokaro News: बोकारो में ऑटो-टोटो चालकों पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, 29 वाहन चालकों से 76,500 रुपये का जुर्माना वसूला

Bokaro: सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से बोकारो पुलिस ने ऑटो और टोटो चालकों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यातायात पुलिस उपाधीक्षक अजय प्रसाद के नेतृत्व में संचालित किया गया। अभियान के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर ऑटो और टोटो की सघन जांच की गई। इस दौरान लगभग 150 वाहनों के दस्तावेज, परमिट और अन्य आवश्यक कागजात की जांच की गई।

29 वाहन चालक नियम तोड़ते मिले
जांच के दौरान 29 ऑटो चालकों को मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के विभिन्न प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए पाया गया। इसके बाद सभी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कुल 76,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने ऑटो और टोटो चालकों को सुरक्षित वाहन संचालन और यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !