Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-03

Seraikela News: 10 माह से मानदेय नहीं मिलने पर लगभग 200 स्वास्थ्य सहियाओं का आक्रोश, प्रशासन को दिया अल्टीमेटम

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले की लगभग 200 स्वास्थ्य सहियाओं ने पिछले 10 महीनों से मानदेय का भुगतान नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है। शुक्रवार को विभिन्न प्रखंडों से पहुंची सहियाओं ने जिला समाहरणालय में उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर लंबित मानदेय के शीघ्र भुगतान की मांग की। सहियाओं ने बताया कि वे स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों को जमीनी स्तर पर सफल बनाने में अहम भूमिका निभाती हैं, लेकिन लंबे समय से मानदेय नहीं मिलने के कारण उन्हें गंभीर आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। परिवार के भरण-पोषण में भी कठिनाई आ रही है।

10 जुलाई तक भुगतान नहीं तो हड़ताल की चेतावनी
सहियाओं ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 10 जुलाई तक उनका बकाया मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो सभी सहियाएं अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली जाएंगी। सहियाओं ने कहा कि हड़ताल की स्थिति में स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी योजनाओं पर असर पड़ेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !