Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-03

Jamshedpur News: जमशेदपुर को मिलेगी बड़ी सौगात, 153 करोड़ की लगत से बनेगा मानगो में अत्याधुनिक अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (ISBT)

Jamshedpur News: झारखंड में परिवहन सुविधाओं को आधुनिक बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। झारखंड अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी (जुडको) ने जमशेदपुर के मानगो स्थित एनएच-33 पर जल संसाधन विभाग के कार्यालय परिसर में आधुनिक अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी), की विभागीय कार्यालय और व्यावसायिक परिसर के निर्माण के लिए 153.37 करोड़ रुपये की परियोजना का टेंडर जारी किया है। राज्य सरकार पहले ही इस परियोजना को मंजूरी दे चुकी है।


पीपीपी मॉडल पर होगा निर्माण

यह परियोजना सरकारी और निजी क्षेत्र की साझेदारी (पीपीपी मॉडल) के तहत विकसित की जाएगी। जुडको ने इच्छुक कंपनियों से ऑनलाइन निविदाएं आमंत्रित की हैं। 13 जुलाई को प्री-बिड बैठक आयोजित होगी, जबकि 3 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन जमा किए जा सकेंगे। तकनीकी बोलियां अगस्त 2026 में खोली जाएंगी। परियोजना के लिए टेंडर दस्तावेज अनिवार्य किए गए हैं और बोली लगाने वाली एजेंसियों को 1.54 करोड़ रुपये की सुरक्षा राशि जमा करनी होगी।


9.88 एकड़ में विकसित होगा आधुनिक परिसर

अधिकारियों के अनुसार, आईएसबीटी का निर्माण मानगो के डिमना चौक से पारडीह मार्ग पर लगभग 9.88 एकड़ भूमि में किया जाएगा। इस आधुनिक बस टर्मिनल में एक साथ 50 बसों के ठहरने और 23 बसों के संचालन की व्यवस्था होगी। इसके अलावा परिसर में एक आधुनिक मॉल और अन्य व्यावसायिक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।


परिवहन व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार

परियोजना पूरी होने के बाद जमशेदपुर के यात्रियों को विश्वस्तरीय बस टर्मिनल की सुविधा मिलेगी। साथ ही जल संसाधन विभाग को नया कार्यालय परिसर मिलेगा और व्यावसायिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। सरकार का मानना है कि इससे शहर की परिवहन व्यवस्था अधिक सुव्यवस्थित होगी और क्षेत्र के आर्थिक एवं शहरी विकास को नई गति मिलेगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !