Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-02

Seraikela News: कान्दरबेड़ा गांव को मिला नया ग्राम प्रधान, सरकारी और सामाजिक कार्यों के लिए 8 सदस्यीय टीम गठित

Seraikela News: चांडिल प्रखंड की आंसनबनी पंचायत अंतर्गत कान्दरबेड़ा गांव में ग्रामीणों ने पारंपरिक व्यवस्था के तहत सर्वसम्मति से नए माझी बाबा को ग्राम प्रधान चुना. ग्रामसभा में लिए गए निर्णय के अनुसार, गांव से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों और विकास कार्यों में अब ग्राम प्रधान की जानकारी तथा अध्यक्षता आवश्यक होगी.
ग्रामीणों ने तय किया कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, गांव की समस्याओं के समाधान और सामाजिक मुद्दों से जुड़े निर्णय ग्रामसभा के माध्यम से लिए जाएंगे. इन कार्यों में माझी बाबा की भूमिका केंद्रीय रहेगी.

ग्राम प्रधान के सहयोग के लिए 8 सदस्यीय टीम बनी
ग्रामसभा में ग्राम प्रधान के सहयोग के लिए आठ सदस्यों की टीम का भी गठन किया गया. यह टीम गांव के विकास कार्यों, सरकारी योजनाओं की जानकारी और ग्रामीण समस्याओं के समाधान में सहयोग करेगी. साथ ही ग्रामसभा के फैसलों को जमीन पर लागू कराने में भी इसकी भूमिका रहेगी.



जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने दी बधाई
बैठक में पंचायत सचिव, पंचायत मुखिया विधु मुर्मू, पंचायत समिति सदस्य माधवी सिंह, उपमुखिया प्रदीप महतो समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए. ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान को माला पहनाकर सम्मानित किया और गांव के विकास तथा सामाजिक एकजुटता के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया.

ग्रामीणों ने इसे पारंपरिक लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत लिया गया सामूहिक निर्णय बताया. लोगों को उम्मीद है कि नए माझी बाबा के नेतृत्व में कान्दरबेड़ा गांव में विकास योजनाओं का संचालन और ग्रामीण हितों से जुड़े काम अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ेंगे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !