Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-02

Bihar News: कटिहार में दिनदहाड़े 60 हजार की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने फाइनेंस एजेंट को बनाया निशाना

Bihar News: बिहार के कटिहार के मनिहारी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दिनदहाड़े निजी फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से 60 हजार रुपये लूट लिए। वारदात आईटीआई के पास उस समय हुई, जब भारत फाइनेंस कंपनी का एजेंट गांवों से कलेक्शन कर मनिहारी लौट रहा था। बाइक सवार दो हथियारबंद बदमाशों ने उसका रास्ता रोककर पिस्तौल तान दी और कैश से भरा बैग लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।


घात लगाकर बैठे बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर लूटे 60 हजार रुपये
पीड़ित एजेंट सोनू ने बताया कि वह बौलिया क्षेत्र से ग्राहकों से वसूली कर लौट रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसे रोक लिया और जान से मारने की धमकी देकर करीब 60 हजार रुपये लूट लिए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, जल्द गिरफ्तारी का दावा
मनिहारी अनुमंडल डीएसपी बिनोद कुमार ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। शुरुआती जांच में कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि लूट की वारदात में शामिल अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !