Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-01

Jamshedpur News: हिमांशु हत्याकांड के फरार मुख्य आरोपी पर 2 लाख का इनाम घोषित

Jamshedpur: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डीडी बार के बाहर हुई चर्चित चाकूबाजी की घटना में फरार चल रहे मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोडरा की गिरफ्तारी के लिए पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने उस पर 2 लाख रुपये का नकद इनाम घोषित किया है। इस संबंध में बुधवार को वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई।

मुख्य आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर
पुलिस के अनुसार, बिष्टुपुर थाना में नामजद मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोडरा, पिता रविंद्र नाथ मंडल, सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत घाटकीडीह का रहने वाला है। डीडी बार के बाहर हुई चाकूबाजी की घटना के बाद से वह फरार है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज है। पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है, लेकिन अब तक वह पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका है।

सूचना देने वाले को मिलेगा 2 लाख रुपये का इनाम
आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने आम लोगों से सहयोग की अपील की है। प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि जो भी व्यक्ति विश्वनाथ मंडल उर्फ बोडरा के संबंध में ऐसी विश्वसनीय सूचना देगा, जिससे उसकी गिरफ्तारी संभव हो सके, उसे 2 लाख रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पता पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।

इन नंबरों पर दे सकते हैं सूचना
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि आरोपी के ठिकाने, गतिविधियों या उससे संबंधित कोई भी जानकारी हो तो तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचित करें। सूचना पुलिस अधीक्षक (नगर) के मोबाइल नंबर 9471190203, पुलिस उपाधीक्षक (सीसीआर) 9431706486, बिष्टुपुर थाना प्रभारी 9431706497 या जमशेदपुर पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 0657-2431030 / 2431028 पर दी जा सकती है।

जनसहयोग से जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद
पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने कहा है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और कानून-व्यवस्था बनाए रखना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस को उम्मीद है कि आम लोगों के सहयोग से आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाया जाएगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !