Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-01

DD Bar Murder Case: डीडी बार हत्याकांड मामले में भाजपा नेता और नामजद आरोपी नीरज सिंह फरार, घर पर पुलिस की छापेमारी

DD Bar Murder Case: जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन (डीडी) बार के बाहर हिमांशु सिंह हत्याकांड की जांच में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। एडीजी मनोज कौशिक के निर्देश पर डीएसपी दयानंद शाह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने भाजपा नेता एवं डीडी बार संचालक नीरज सिंह के आवास पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान एफआईआर में नामजद आरोपी नीरज सिंह घर पर नहीं मिला, बताया जा रहा है कि आरोपी नीरज सिंह फरार हो गया है।


छापेमारी के दौरान पुलिस ने घर और आसपास के क्षेत्र में गहन जांच-पड़ताल की। वहीं, जांच के उद्देश्य से नीरज सिंह की डिफेंडर और किआ (Kia) कार को बिष्टुपुर थाना लाया गया है। पुलिस दोनों वाहनों की तकनीकी और अन्य पहलुओं से जांच कर रही है।



क्या है मामला?
गौरतलब है कि 27 जून की रात बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन (डीडी) बार के बाहर हुए हमले में करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह और उनके दोस्त प्रत्यूष पर चाकू से हमला किया गया था। इलाज के दौरान हिमांशु की मौत हो गई, जबकि प्रत्यूष का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इस हत्याकांड के बाद पूरे जमशेदपुर में भारी आक्रोश फैल गया था। मामले में भाजपा नेता एवं डीडी बार संचालक नीरज सिंह, बार संचालक विजय कुमार समेत 10 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है।



मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल पर 2 लाख का इनाम
इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल की गिरफ्तारी के लिए झारखंड पुलिस ने 2 लाख रुपए के इनाम की घोषणा की है। उसकी तलाश में पुलिस की विशेष टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि फरार सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !