Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-01

Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से एफजेसीसीआई प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, उद्योग और निवेश पर हुई चर्चा

Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (एफजेसीसीआई) के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान राज्य में उद्योग, व्यापार, निवेश और औद्योगिक विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई.

बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि जल्द ही झारखंड में एक राज्यस्तरीय उद्योग एवं व्यापार सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें राज्यभर के उद्योगपति, व्यापारी और विभिन्न व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे.

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आग्रह भी किया.



मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और राज्य में उद्योग एवं व्यापार के विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की. उन्होंने उद्योग और निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई. बैठक में एफजेसीसीआई के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा सहित चैंबर के कई पदाधिकारी मौजूद रहे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !