Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-01

Tetuliya Land Case Jharkhand : तेतुलिया जमीन मामले में हाईकोर्ट में ईडी की बहस पूरी, 6 जुलाई को सरकार रखेगी पक्ष

Tetuliya Land Case Jharkhand : बोकारो जिले के चास प्रखंड स्थित तेतुलिया गांव की 103 एकड़ जमीन पर कथित अवैध कब्जे से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से अपनी दलील पूरी कर ली गई। अब इस मामले में 6 जुलाई को राज्य सरकार अपना पक्ष अदालत के समक्ष रखेगी।


याचिका में सीआईडी द्वारा दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने की मांग की गई है। इसी प्राथमिकी के आधार पर ईडी ने भी ईसीआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

फर्जी दस्तावेजों से जमाबंदी का आरोप, कई अधिकारियों की भूमिका जांच के दायरे में

सीआईडी की जांच के अनुसार वर्ष 2012 में 103 एकड़ जमीन की जमाबंदी कथित रूप से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर की गई थी। मामले की जांच के बाद तत्कालीन अंचल अधिकारी को बर्खास्त कर दिया गया था।

जांच एजेंसियां इस मामले में तत्कालीन एसडीओ, भूमि सुधार उप समाहर्ता, अंचल निरीक्षक, राजस्व कर्मचारी और अमीन की भूमिका की भी जांच कर रही हैं। अब मामले की अगली सुनवाई 6 जुलाई को होगी, जब राज्य सरकार अदालत में अपना पक्ष प्रस्तुत करेगी।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !