Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-01

Heavy Rain Alert Jharkhand: झारखंड में मानसून का असर तेज, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

Heavy Rain Alert Jharkhand: झारखंड में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है. बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए लो-प्रेशर सिस्टम के प्रभाव से राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले कई दिनों तक झमाझम बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात की संभावना है. मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, अगले सात दिनों तक राज्य में आसमान में बादल छाए रहेंगे और अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी. 1 जुलाई को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, रांची, खूंटी, साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर और जामताड़ा जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है.

वहीं, 2 जुलाई को लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है. इसके अलावा 5 जुलाई को लोहरदगा, गुमला, रांची, खूंटी और दक्षिणी झारखंड के कई इलाकों में भी भारी बारिश होने के आसार हैं.



तेज हवाएं और वज्रपात को लेकर सतर्क रहने की सलाह
मौसम विभाग ने पूरे राज्य में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात की आशंका जताई है. विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है.

तापमान में आएगी गिरावट
बारिश के असर से अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज होने की संभावना है. मौसम विभाग का कहना है कि लगातार बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से भी राहत मिलेगी.

24 घंटे में बहरागोड़ा में सबसे ज्यादा बारिश
पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी सिंहभूम के बहरागोड़ा में सबसे अधिक 84.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. वहीं, राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस लातेहार में दर्ज हुआ.

प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान की बात करें तो रांची में 28.4 डिग्री, जमशेदपुर में 32.4 डिग्री, बोकारो थर्मल में 34.1 डिग्री, चाईबासा में 29.8 डिग्री और पाकुड़ में 35.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

रांची में सात दिन तक बारिश के आसार
राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में भी मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा. अगले सात दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने के साथ बीच-बीच में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान रांची का अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

मौसम विभाग ने किसानों को कृषि कार्य के लिए अनुकूल परिस्थितियां बताते हुए वज्रपात और तेज हवाओं के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !