Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.

  • 2026-06-29

Jamshedpur News: सतगुरु कबीर जयंती पर सी.पी. कबीर क्लब टुईलाडूंगरी में सत्संग व भजन संध्या का आयोजन

Jamshedpur News: सतगुरु कबीर जयंती के अवसर पर सी.पी. कबीर क्लब, टुईलाडूंगरी की ओर से एक दिवसीय सत्संग, विचार गोष्ठी और भजन संध्या का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के कबीर आश्रम दुपचेरा से पधारे संत दिनेंद्र साहेब और संत मीतेश साहेब ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश दिया.
कार्यक्रम की शुरुआत बीजक पाठ, दीप प्रज्वलन और ध्वजारोहण से हुई. महिलाओं और बालिकाओं के लिए रंगोली प्रतियोगिता भी आयोजित की गई. संत  जिनेंद्र दास साहेब ने अपने प्रवचन में बीजक के अध्ययन और कबीर साहेब के संदेश को जीवन में अपनाने पर जोर दिया.

शाम को प्रवचन, सामूहिक बीजक पाठ, गुरु पूजा, संध्या आरती और अतिथियों का सम्मान किया गया. रंगोली प्रतियोगिता के विजेताओं तथा भाग्यशाली प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया. अंत में भोग-प्रसाद और भंडारे का आयोजन हुआ. कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष मनमोहन लाल, महासचिव चंद्रिका प्रसाद, महिला समिति की अध्यक्ष देवकी साहू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !