Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-29

Jamshedpur News : जमशेदपुर, साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, मानगो से चार आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur News : जमशेदपुर पुलिस ने उड़ीसा के एक व्यक्ति से हुई साइबर ठगी के मामले का खुलासा करते हुए मानगो के जवाहरनगर रोड नंबर-4 स्थित एक किराए के मकान से चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पिछले करीब दो वर्षों से जमशेदपुर में रहकर संगठित तरीके से ऑनलाइन ठगी का नेटवर्क चला रहे थे और देश के विभिन्न राज्यों के लोगों को निशाना बना रहे थे।


उड़ीसा की शिकायत से खुला पूरे नेटवर्क का राज

सिटी एसपी ललित मीणा ने सोमवार को प्रेसवार्ता में बताया कि उड़ीसा निवासी भगवती मोहंती की साइबर ठगी की शिकायत के बाद साइबर सेल ने जांच शुरू की। एनसीआरपी प्रतिबिंब पोर्टल, संदिग्ध मोबाइल नंबरों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंची। इसके बाद विशेष टीम ने मानगो के जवाहरनगर रोड नंबर-4 स्थित मकान में छापेमारी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजय कुमार सिंह, राहुल कुमार रवानी, सुनील कुमार झा और राहुल कुमार ठाकुर के रूप में हुई है। सभी आरोपी जामताड़ा, देवघर और सरायकेला-खरसावां जिले के रहने वाले हैं।

दो साल से किराए के मकान से चला रहे थे ठगी का नेटवर्क

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पिछले दो वर्षों से जमशेदपुर में किराए के मकान में रहकर मोबाइल ऐप, फर्जी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और अन्य डिजिटल माध्यमों के जरिए लोगों को झांसे में लेकर साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और डिजिटल साक्ष्य बरामद किए हैं, जिनकी फोरेंसिक जांच की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह ने अब तक कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया और इसके नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं तथा गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !