Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-29

Jharkhand Politics: राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी पर कांग्रेस का वार, भाजपा की नैतिकता पर उठाए गंभीर सवाल

Jharkhand Politics: अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे में कथित चोरी के मामले को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला है. प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि यह मामला केवल एक आपराधिक घटना नहीं, बल्कि भाजपा की उस राजनीति पर भी गंभीर सवाल खड़ा करता है, जो वर्षों से भगवान श्रीराम के नाम पर वोट मांगती रही है.

"राम के नाम पर राजनीति, लेकिन चढ़ावे की सुरक्षा नहीं"
राकेश सिन्हा ने आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनाव-दर-चुनाव "जय श्रीराम" के नारे को राजनीतिक हथियार बनाया, लेकिन जब रामलला के चरणों में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की सुरक्षा की बात आई तो उसकी कथित रामभक्ति दिखाई नहीं दी. उन्होंने कहा कि यदि भगवान के मंदिर का चढ़ावा भी सुरक्षित नहीं है, तो भाजपा नैतिकता की बात किस आधार पर करती है.

कांग्रेस ने उठाए कई सवाल
कांग्रेस नेता ने कहा कि देश की जनता जानना चाहती है कि कथित चोरी किन परिस्थितियों में हुई और इसके लिए आखिर कौन जिम्मेदार है. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या भाजपा के लिए भगवान श्रीराम केवल चुनावी मुद्दा हैं और जब जवाबदेही तय करने का समय आता है तो वह मौन क्यों हो जाती है.



उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम करोड़ों लोगों की आस्था के प्रतीक हैं, किसी राजनीतिक दल की जागीर नहीं. जो लोग हर मुद्दे पर धर्म का प्रमाणपत्र बांटते हैं, उन्हें पहले रामलला के चढ़ावे में हुई कथित चोरी के मामले पर जवाब देना चाहिए.

निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग
राकेश सिन्हा ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी कर उन्हें कड़ी सजा दी जानी चाहिए. साथ ही जांच में यह भी स्पष्ट किया जाए कि कहीं इस मामले में किसी प्रकार का राजनीतिक संरक्षण तो नहीं मिला.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !