Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-29

Adityapur News: आदित्यपुर में खौफनाक हमला, मकान खाली करने को कहा तो किराएदार ने गृहस्वामी पर फेंकी खौलती दाल

Adityapur News: आदित्यपुर थाना क्षेत्र के डीवीसी मोड़ स्थित धीराजगंज, लैंडमॉर्क सनराईज एन्क्लेव के पास रहने वाली गृहस्वामी वैदेही शर्मा पर उनके किराएदार जादूमणि साहू ने खौलती दाल फेंक दी। इस हमले में वैदेही शर्मा का चेहरा और शरीर झुलस गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

मकान खाली करने की बात पर भड़का किराएदार
पुलिस के अनुसार, जादूमणि साहू और उनकी पत्नी सोनी साहू वर्ष 2023 से वैदेही शर्मा के घर में किराए पर रह रहे थे। पिछले करीब एक वर्ष से गृहस्वामी मकान खाली कराने का दबाव बना रही थीं। 25 जून को जब वैदेही शर्मा ने घर खाली करने की तारीख पूछी, तो जादूमणि साहू किचन से खौलती दाल लाकर उनके चेहरे पर फेंक दी।

पुलिस की सख्ती के बाद 24 घंटे में खाली किया मकान
सूचना मिलने पर आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार मौके पर पहुंचे और आरोपी को कड़ी फटकार लगाई। पुलिस ने जादूमणि साहू को 24 घंटे के भीतर मकान खाली करने का निर्देश दिया। पुलिस के दबाव के बाद आरोपी ने निर्धारित समय के भीतर मकान खाली कर दिया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !