Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-29

Jharkhand News: प्रोजेक्ट भवन में 2 जुलाई को होगी हेमंत सोरेन कैबिनेट की बैठक, कई कल्याणकारी योजनाओं को मिल सकती है मंजूरी

Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक 2 जुलाई को आयोजित होगी. यह बैठक रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में शाम 4 बजे से शुरू होगी. इसकी जानकारी मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से दी गई है.

कई अहम प्रस्तावों पर होगी चर्चा
सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट बैठक में राज्य सरकार की कई कल्याणकारी योजनाओं को मंजूरी मिल सकती है. इसके अलावा विभिन्न विभागों से जुड़े दो दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर भी विचार किया जाएगा.

पथ, ऊर्जा और कृषि विभाग के प्रस्ताव एजेंडे में
बैठक के एजेंडे में पथ निर्माण, ऊर्जा, कृषि समेत कई अन्य विभागों के प्रस्ताव शामिल किए गए हैं. सरकार इन प्रस्तावों पर अंतिम निर्णय लेकर कई योजनाओं को हरी झंडी दे सकती है.



कई नीतिगत फैसलों की उम्मीद
कैबिनेट बैठक में विकास योजनाओं, विभागीय नीतियों और प्रशासनिक मामलों से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है. सरकार की ओर से बैठक के लिए सभी विभागों से प्रस्ताव पहले ही मंगाए जा चुके हैं. बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी कैबिनेट की स्वीकृति के बाद आधिकारिक रूप से जारी की जाएगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !