Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-26

Ramgarh News: रामगढ़ सदर अस्पताल में एसी ब्लास्ट से आग, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Ramgarh News: झारखंड के रामगढ़ सदर अस्पताल में गुरुवार देर रात मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर (ओटी) के बाहर लगे एयर कंडीशनर में ब्लास्ट होने के बाद आग लग गई। धमाके के बाद पूरे ओटी परिसर, लेबर रूम और आसपास के हिस्से में धुआं फैल गया, जिससे अस्पताल में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।


सूझबूझ से मरीजों और नवजातों को सुरक्षित निकाला, बड़ा हादसा टला
घटना के समय अस्पताल की ऊपरी मंजिल पर 10 से 12 मरीज भर्ती थे, जबकि तीन से चार नवजात शिशु भी मौजूद थे। अस्पताल कर्मियों ने तुरंत बिजली आपूर्ति बंद कर दी और स्थानीय युवकों व मरीजों के परिजनों की मदद से सभी मरीजों और नवजातों को सुरक्षित नीचे के वार्डों में शिफ्ट कर दिया। समय रहते की गई कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।

एसी ब्लास्ट के बाद मची अफरा-तफरी, दमकल ने संभाला मोर्चा
सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग पर जल्द काबू पा लिया, हालांकि काफी देर तक मॉड्यूलर ओटी धुएं से भरा रहा। आग लगने के कारण कुछ समय के लिए अस्पताल में दहशत का माहौल बना रहा।

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. हरेंद्र कुमार महतो ने बताया कि प्रारंभिक जांच में एसी ब्लास्ट के कारण आग लगने की बात सामने आई है। सभी मरीज सुरक्षित हैं और उनके इलाज की व्यवस्था दूसरे वार्डों में कर दी गई है, ताकि स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों।

अस्पताल कर्मियों और युवकों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
घटना के दौरान उपाधीक्षक डॉ. हरेंद्र कुमार महतो, अस्पताल कर्मी विक्की, ओम प्रकाश शर्मा, मिथुन कुमार कुशवाहा तथा स्थानीय युवक रवि और गौतम ने आग बुझाने और मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाई। फिलहाल अस्पताल प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और मॉड्यूलर ओटी की विद्युत एवं एयर कंडीशनिंग प्रणाली की तकनीकी जांच कराई जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !