Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-26

Seraikela News: सरायकेला में डेम से मिला दो दिनों से लापता युवक का शव, मां ने जताई हत्या की आशंका

Seraikela: सरायकेला थाना क्षेत्र के दावना गांव में दो दिनों से लापता 21 वर्षीय युवक सूरज मार्डी का शव शुक्रवार को गांव स्थित डेम से बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और गांव में शोक का माहौल है। शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने डेम में एक शव तैरता देखा, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना सरायकेला थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर करीब 12:30 बजे शव को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया गया।

24 जून से लापता था सूरज मार्डी
जानकारी के अनुसार, सूरज मार्डी 24 जून को अपने कुछ साथियों के साथ डेम में मछली पकड़ने गया था। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। आखिरकार शुक्रवार को उसका शव डेम से बरामद हुआ। मृतक की मां ने बेटे की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि सूरज की मौत सामान्य रूप से डूबने से नहीं हुई है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस जांच में जुटी
सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रथम दृष्टया मामला डूबने से मौत का प्रतीत होता है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस सूरज के साथ डेम गए अन्य युवकों से भी पूछताछ कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !