Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-26

Seraikela News: अवैध बालू परिवहन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, बिना चालान वाहन जब्त, पांच वाहनों से वसूला 23 हजार जुर्माना

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध खनन और बालू के अवैध परिवहन पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर गुरुवार को जिला खनन विभाग और गम्हरिया अंचल प्रशासन की संयुक्त टीम ने आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित सापड़ा बालू घाट का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान घाटों पर कहीं भी अवैध बालू उत्खनन नहीं पाया गया, लेकिन बिना वैध परिवहन चालान के बालू ले जा रहे एक 407 वाहन (संख्या JH05AG2259) को पकड़ लिया गया। वाहन को जब्त कर आदित्यपुर थाना के सुपुर्द कर दिया गया है, जबकि खनन विभाग द्वारा नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पाटा टोल प्लाजा पर भी चला जांच अभियान
सापड़ा बालू घाट के निरीक्षण के बाद दोपहर करीब चार बजे पाटा टोल प्लाजा पर मोटरयान निरीक्षक के नेतृत्व में विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान खनिज परिवहन करने वाले वाहनों की ओवरलोडिंग, तिरपाल की व्यवस्था और आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की गई। जांच में अनियमितता पाए जाने पर पांच वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मौके पर कुल 23 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

अवैध खनन पर रहेगा जीरो टॉलरेंस
उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन, अवैध भंडारण और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। उन्होंने कहा कि इस तरह के मामलों पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त प्रवर्तन अभियान लगातार चलाया जा रहा है और भविष्य में भी नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !