Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-26

Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में भूकंप से भारी तबाही, 235 लोगों की मौत, 4300 से ज्यादा घायल, मलबे में अब भी फंसे हैं सैकड़ों लोग

Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. कुछ ही देर के अंतराल पर आए दो शक्तिशाली झटकों ने कई शहरों में भारी तबाही मचा दी. अब तक 235 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 4300 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं. राहत और बचाव दल लगातार मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटे हैं.
सैकड़ों इमारतें हुई तबाह, मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी
भूकंप के तेज झटकों से कई इमारतें पलभर में जमींदोज हो गईं. शुरुआती जानकारी के अनुसार करीब 250 इमारतें पूरी तरह ढह गईं या बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं. अधिकारियों को आशंका है कि करीब 200 लोग अब भी मलबे में फंसे हो सकते हैं. बचाव दल भारी मशीनों और आधुनिक उपकरणों की मदद से लगातार खोज अभियान चला रहे हैं. वहीं लापता लोगों की सूची में 46 हजार से ज्यादा नाम दर्ज किए गए हैं, हालांकि प्रशासन ने इन आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

आपदा घोषित, हवाई अड्डे और मेट्रो सेवा भी प्रभावित
हालात की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने सबसे ज्यादा प्रभावित ला गुआइरा क्षेत्र को आपदा प्रभावित घोषित कर दिया है. राहत कार्यों में तेजी लाने के लिए अतिरिक्त मशीनें और संसाधन लगाए जा रहे हैं. भूकंप का असर देश की जरूरी सेवाओं पर भी पड़ा है. राजधानी कराकास और ला गुआइरा के हवाई अड्डों का संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया गया है. कई इलाकों में मेट्रो सेवा बंद है, जबकि स्कूलों को राहत शिविरों में बदल दिया गया है. बिजली और संचार सेवाएं भी कई जगह प्रभावित हुई हैं.

दुनिया भर से मदद पहुंचनी शुरू, मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका
विशेषज्ञों का मानना है कि मलबे में अभी भी कई लोगों के फंसे होने की वजह से मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. इस बीच कई देशों ने वेनेजुएला की मदद के लिए राहत सामग्री और बचाव दल भेजने का ऐलान किया है. अमेरिका ने मानवीय सहायता देने की घोषणा की है. वहीं मेक्सिको, कोलंबिया, स्पेन, फ्रांस, इटली, इक्वाडोर, पनामा और अल सल्वाडोर समेत कई देशों ने चिकित्सा दल, राहत सामग्री और खोज बचाव टीम भेजने की बात कही है. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस त्रासदी पर शोक जताते हुए हरसंभव सहायता का भरोसा दिया है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !