Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-25

Jamtara News : जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

Jamtara News : जिले के बिंदापाथर थाना क्षेत्र के चरकादाहा गांव में बुधवार देर रात आकाशीय बिजली गिरने से शादी समारोह की खुशियां मातम में बदल गईं। वज्रपात की चपेट में आने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज जामताड़ा सदर अस्पताल में चल रहा है।


बारिश से बचने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, चारों लोग चरकादाहा गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। देर रात अचानक तेज आंधी और मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए सभी पास में स्थित एक मिट्टी के घर के किनारे खड़े हो गए। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली सीधे उस घर पर गिर गई।

दो लोगों की मौके पर मौत, जांच में जुटी पुलिस

हादसे में 50 वर्षीय विनय सोरेन और 17 वर्षीय विश्वकर्मा टुडू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं शिवधान टुडू और राकेश मुर्मू गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तत्काल जामताड़ा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना के बाद पूरे चरकादाहा गांव में शोक का माहौल है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और वज्रपात से बचाव संबंधी सावधानियां बरतने की अपील की है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !