Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-24

Jamshedpur News: विधायक पूर्णिमा दास साहू का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, स्वास्थ्य स्थिर

Jamshedpur News: जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है। लगातार दौरे और विभिन्न कार्यक्रमों में व्यस्त रहने के दौरान उनका ब्लड प्रेशर (बीपी) लो हो गया, जिसके बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें निगरानी में रखा गया है। अस्पताल में डॉक्टरों की दो सदस्यीय टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है।


भाजपा नेताओं ने टीएमएच पहुंचकर जाना हालचाल, स्वास्थ्य स्थिर
आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और प्रदेश महामंत्री (संगठन) कर्मवीर ने भी टीएमएच पहुंचकर विधायक पूर्णिमा दास साहू से मुलाकात की तथा उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेकर हालचाल जाना। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय और प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह भी मौजूद रहे। चिकित्सकों के अनुसार विधायक की स्थिति फिलहाल स्थिर है और उनका उपचार जारी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !