Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-24

Giridih News: तीन दिन से बिजली गुल, आक्रोशित लोगों ने मकतपुर चौक किया जाम, बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी

Giridih: गिरिडीह शहर के मकतपुर इलाके में लगातार तीन दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित रहने से नाराज स्थानीय लोगों ने बुधवार को मकतपुर चौक जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। बिजली संकट से परेशान लोगों ने सड़क पर उतरकर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जल्द समस्या के समाधान की मांग की। प्रदर्शन के कारण मकतपुर चौक पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि प्रदर्शनकारियों ने मरीजों को लेकर जा रहे वाहनों को रास्ता देकर मानवता का परिचय दिया।

ट्रांसफार्मर खराब होने से ठप है बिजली आपूर्ति
स्थानीय लोगों के अनुसार मकतपुर क्षेत्र में ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति बंद है। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली नहीं रहने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। लोगों का कहना है कि कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया। प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

प्रशासन ने शुरू की पहल
प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया और जाम समाप्त कराने का प्रयास किया। समाचार लिखे जाने तक प्रदर्शन जारी था और प्रशासन लोगों को समझाने में जुटा हुआ था।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !