Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-24

Jamshedpur News : फरार आरोपी के घर चस्पा किया गया इश्तिहार, परिजनों से जल्द सरेंडर कराने की अपील

Jamshedpur News : सोनारी थाना के फरार आरोपी अमन पाल सिंह के खिलाफ न्यायालय द्वारा जारी इश्तिहार का विधिवत तामिला पुलिस ने कराया। आरोपी के विरुद्ध न्यायालय के आदेश के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई।


परिजनों की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार आरोपी अमन पाल सिंह, पिता स्वर्गीय पवित्र सिंह रंधावा, निवासी मेनिफिट, टेल्को थाना क्षेत्र, पूर्वी सिंहभूम के घर पर संबंधित थाना की टीम ने न्यायालय से जारी इश्तिहार परिजनों की मौजूदगी में चस्पा किया।

जल्द आत्मसमर्पण करने की दी सलाह

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के परिजनों से कहा कि वे अमन पाल सिंह को जल्द से जल्द न्यायालय या पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने के लिए प्रेरित करें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यदि आरोपी निर्धारित समय के भीतर सरेंडर नहीं करता है तो उसके खिलाफ कानून के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !