Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-24

Ranchi News: रांची के ड्रामा बार एंड लाउंज में मारपीट का आरोप, युवक ने संचालक समेत कई लोगों के खिलाफ की शिकायत

Ranchi News: रांची के हिंदपीढ़ी निवासी मो. कमरान ने शहर के एक बार एंड लाउंज के संचालक और कर्मचारियों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पीड़ित का कहना है कि बार परिसर में उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई हैं. मामले को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

दर्ज शिकायत के अनुसार मो. कमरान अपने एक दोस्त को लेने ड्रामा बार एंड लाउंज पहुंचे थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ और वहां मौजूद बार संचालक गौरव सिंह, मौसम सिंह, सौरभ सिंह तथा अन्य कर्मचारियों ने कथित रूप से उन पर हमला कर दिया.

पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने लाठी, डंडा, बेसबॉल बैट, लोहे की रॉड और कुर्सियों से हमला किया. मारपीट के दौरान उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

मो. कमरान ने बताया कि पुलिस के निर्देश पर उनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया, जहां चिकित्सकीय जांच के बाद मेडिकल रिपोर्ट तैयार की गई. उन्होंने यह रिपोर्ट पुलिस को भी सौंप दी है.

शिकायत में यह भी कहा गया है कि पूरी घटना बार परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है. जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !