Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-23

Ranchi News : बोकारो लापता युवती मामले में कोर्ट में पेश हुई DNA रिपोर्ट, 25 जून को होगी अगली सुनवाई

Ranchi News : बोकारो की 18 वर्षीय लापता युवती से जुड़े बहुचर्चित मामले में डीएनए जांच रिपोर्ट अदालत में पेश कर दी गई है। युवती के कथित कंकाल और उसके माता-पिता के डीएनए नमूनों के मिलान के बाद कोलकाता स्थित केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (CFSL) ने अपनी रिपोर्ट न्यायालय को सौंपी। रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की गई, जिस पर अदालत ने संज्ञान लेते हुए मामले की अगली सुनवाई 25 जून तय की है।


सीलबंद लिफाफे में कोर्ट को सौंपी गई रिपोर्ट

सुनवाई के दौरान विशेष जांच दल (SIT) की टीम भी अदालत में मौजूद रही। कोर्ट ने डीएनए रिपोर्ट का अवलोकन करने के बाद मामले की अगली सुनवाई 25 जून को निर्धारित की। पिछली सुनवाई में हाईकोर्ट की खंडपीठ ने केंद्र सरकार की ओर से पेश अधिवक्ता को डीएनए रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था।

31 जुलाई 2025 से लापता है युवती, 25 जून की सुनवाई पर टिकी निगाहें

मामले में युवती की मां रेखा देवी ने हाईकोर्ट में हेबियस कॉर्पस याचिका दायर की है। याचिका के अनुसार उनकी बेटी 31 जुलाई 2025 से लापता है। इस संबंध में बोकारो के पिंडराजोड़ा थाना में मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान बरामद कथित कंकाल की पहचान सुनिश्चित करने के लिए डीएनए परीक्षण कराया गया था। प्रार्थी पक्ष की ओर से अधिवक्ता विनसेंट रोहित मार्की और शांतनु गुप्ता ने अदालत में पक्ष रखा। अब इस मामले में सभी की निगाहें 25 जून को होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी हैं, जहां डीएनए रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पर निर्णय लिया जा सकता है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !