Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-23

Jamshedpur Accident News: जमशेदपुर में दर्दनाक हादसा ,अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रक चालक की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Jamshedpur Accident News: जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र में सोमवार रात हुए एक सड़क हादसे में ट्रक चालक की जान चली गई. हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, पत्नी और बच्चों के रो- रो कर बुरा हाल है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

खाना खाने जाते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार 52 वर्षीय विनेश यादव टाटा क्षेत्र में माल उतारने के बाद गुरमा गांव के पास चांदनी चौक स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे रुके हुए थे. देर रात वह सड़क पार कर एक लाइन होटल की ओर जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार से आए किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया.


सुबह घायल हालत में मिले चालक

विनेश यादव के साथ मौजूद एक अन्य चालक ने बताया कि काफी समय तक संपर्क नहीं होने के बाद उनकी तलाश शुरू की गई. मंगलवार सुबह वह सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल ले जाया गया. वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और परिजनों को घटना की जानकारी दी गई.


पुलिस सीसीटीवी फुटेज की कर रही जांच

मूल रूप से औरंगाबाद जिले के रहने वाले विनेश यादव वर्तमान में अपने परिवार के साथ घाटशिला में रह रहे थे. घटना के बाद एमजीएम थाना पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान करने में जुटी हुई है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि हादसे के जिम्मेदार व्यक्ति तक पहुंचा जा सके.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !