Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-23

Jamshedpur News : मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर उपलब्धियों की प्रदर्शनी, रघुवर दास ने गिनाईं विकास योजनाएं

Jamshedpur News : भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 73वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में "बलिदान दिवस" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।


चित्रों और दस्तावेजों के जरिए प्रदर्शित की गईं उपलब्धियां

प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और पिछले 12 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियों को चित्रों और दस्तावेजों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। उपस्थित लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर सरकार की योजनाओं और उनके प्रभाव की जानकारी प्राप्त की।

रघुवर दास बोले- विकास और जनसेवा को मिली नई दिशा

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने गरीबों, महिलाओं, किसानों, युवाओं और समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया है। बुनियादी ढांचे के विकास, रोजगार सृजन और जनहितकारी योजनाओं के माध्यम से देश तेजी से आगे बढ़ रहा है।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

रघुवर दास ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। उनके विचार आज भी राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का 12 वर्षों का कार्यकाल विश्वास, विकास और जनसेवा के प्रति समर्पित रहा है तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !