Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-19

MP Vidyut Varan Mahto Visits Flood Affected Area: जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

MP Vidyut Varan Mahto Visits Flood Affected Area: जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने अपने क्षेत्र के बाढ़ ग्रस्त इलाकों का सघन दौरा किया। तीन दिनों से लगातार हो रही भारी वर्षा से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति का निरीक्षण करते हुए, उन्होंने सोनारी मंडल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों (बलराम बस्ती, बच्चा सिंह बस्ती, जाहिरा बस्ती, तिलोभट्टा) का दौरा किया। इस दौरान विद्युत वरण महतो ने 
स्थानीय निवासियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और यथाशीघ्र राहत पहुंचाने का आश्वासन दिया। उन्होंने जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर तेजी से राहत कार्य संचालित करने की भी मांग की।

इस दौरे के दौरान बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत एवं खाद्य सामग्री का वितरण भी किया गया।
भारतीय जनता पार्टी की ओर से यह सुनिश्चित किया गया कि हर ज़रूरतमंद परिवार तक सहायता पहुँचाई जाए। सांसद  महतो ने उपायुक्त और जेएनएसी डी.एम.सी (स्पेशल ऑफिसर) से दूरभाष पर आम जनमानस के समस्या पर ध्यान केंद्रित करवाया। भारतीय जनता पार्टी, सोनारी मंडल, इस आपदा की घड़ी में जनसेवा के प्रति समर्पित है और हर जरूरतमंद व्यक्ति तक सहायता पहुँचाने हेतु सतत प्रयासरत है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !