Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-20

Chandil Dam Alert: चांडिल डैम के 10 गेट एकसाथ खुले, 3109 क्यूमेक्स पानी का विकराल बहाव, नदियों में तबाही का अलर्ट!

Chandil: चांडिल डैम से शुक्रवार सुबह एक बड़ा डिस्चार्ज ऑपरेशन किया गया, जब एकसाथ 10 रेडियल गेट खोलकर भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया। डैम से कुल 3109.00 क्यूमेक्स पानी छोड़ा गया, जिससे नदी में अचानक जलप्रवाह तेज हो गया है और निचले क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति का खतरा मंडराने लगा है।
रेडियल गेट्स को 2.31 मीटर से 3.05 मीटर तक खोला गया, जिससे अकेले 3094.63 क्यूमेक्स पानी छोड़ा गया, वहीं दो स्लूइस गेट से अतिरिक्त 14.37 क्यूमेक्स पानी डिस्चार्ज किया गया। डैम में इस वक्त 182.62 मीटर जलस्तर दर्ज है, जबकि स्टोरेज 690.75 मिलियन क्यूबिक मीटर (MCM) है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदी किनारे बिल्कुल न जाएं और संभावित खतरे को देखते हुए सुरक्षित ऊंचे स्थानों पर शरण लें। जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए पूरी सतर्कता बरती जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !