Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-19

Railway Updates Tatanagar: टाटानगर एर्नाकुलम एक्सप्रेस 25 जून को बदले मार्ग से चलेगी, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

Railway Updates Tatanagar: दक्षिण भारत के रेलवे स्टेशनों पर मरम्मत और सुधार कार्यों के कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. इसके तहत टाटानगर से एर्नाकुलम जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन 25 जून को अपने निर्धारित मार्ग की जगह बदले हुए रूट से चलेगी.

रेलवे सूत्रों के अनुसार, लाइन ब्लॉक के कारण ट्रेन के मार्ग में बदलाव किया गया है. इससे बीच के कुछ स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

इसके अलावा आने वाले दिनों में राजधानी एक्सप्रेस और नीलांचल एक्सप्रेस के परिचालन मार्ग में भी बदलाव की तैयारी है. जुलाई और अगस्त में कई दिनों तक इन ट्रेनों को बदले हुए रूट से चलाने की योजना बनाई गई है.

चक्रधरपुर मंडल में रेलवे ट्रैक की मरम्मत, सिग्नल सिस्टम को अपग्रेड करने और अन्य तकनीकी कार्यों को पूरा करने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है. ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन से बड़ी संख्या में यात्रियों की यात्रा प्रभावित होने की संभावना है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !