Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-19

Adityapur News: सरकारी दफ्तर भी नहीं सुरक्षित! गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय से मोटर ले उड़े चोर

Adityapur: आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय परिसर में बीती देर रात चोरों ने सरकारी संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। अज्ञात चोर परिसर में लगी पाइपलाइन के मोटर की चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह ब्लॉक कर्मियों को मिली, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए तथा चोरी की वारदात को लेकर कई बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस अधिकारियों के अनुसार चोरों की पहचान के लिए प्रखंड परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इसके अलावा परिसर में तैनात सुरक्षा कर्मियों तथा आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना से जुड़े सुराग मिल सकें। गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय एक महत्वपूर्ण सरकारी परिसर है। ऐसे में सरकारी संपत्ति की चोरी होने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रखंड कार्यालय जैसे महत्वपूर्ण संस्थानों में रात्रि सुरक्षा और गश्ती व्यवस्था को और मजबूत किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी की इस घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस तकनीकी और मानवीय दोनों स्तरों पर जांच आगे बढ़ा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !